Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 अप्रैल । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज, 23 अप्रैल को शाम चार बजे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होते ही हाथरस जिले के 44,370 परीक्षार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया और छात्रों में उत्साह व कहीं-कहीं तनाव का माहौल देखा गया। इस वर्ष हाथरस जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। खास बात यह रही कि इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट, दोनों ही कक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या लगभग एक समान रही। आंकड़ों के अनुसार हाईस्कूल में कुल 22,162 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 22,208 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे।

हाईस्कूल में 90.42% छात्र सफल

परिषद द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष हाईस्कूल का कुल परिणाम 90.42 प्रतिशत रहा है। प्रदेश स्तर पर सीतापुर की कशिश वर्मा ने 97.83 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जहाँ परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। जिले के टॉपर्स की सूची और स्कूलवार प्रदर्शन का विवरण भी देर शाम तक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page