Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 13 अप्रैल । क्षेत्र के गांव भकरोई के निकट रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में पीआरडी का एक जवान घायल हो गया। उसे मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। नगला टोंटा मुरसान निवासी राजू अपनी ड्यूटी पर मुरसान कोतवाली जा रहा था। भकरोई गांव पार करते ही सड़क किनारे से अचानक निकले एक बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। राजू को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची और घायल पीआरडी जवान राजू को मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, सूचना मिलने पर राजू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page