सासनी 13 अप्रैल । सदर विकास खंड के गांव निनामई में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को धूमधाम और भक्तिभाव के साथ समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन आचार्य चंद्रेश जी महाराज ने कृष्ण-सुदामा मित्रता, रुक्मणी विवाह और कंस वध के प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय ने भी शिरकत कर व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। कथा व्यास आचार्य चंद्रेश जी ने कंस वध का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब दुष्ट के पापों का घड़ा भर जाता है, तो उसका अंत निश्चित होता है। भगवान कृष्ण ने कंस का वध कर धर्म की स्थापना की। उन्होंने ब्रज की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि ब्रज प्रेम की भूमि है और जब भक्त ईश्वर के विरह में आंसू बहाता है, तभी उसे सच्चे प्रेम की प्राप्ति होती है। कृष्ण और सुदामा की अटूट मित्रता की कथा सुनकर पांडाल में मौजूद श्रद्धालु भावुक हो गए। कथा के दौरान रुक्मणी विवाह और सुदामा मिलन की मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता युगों-युगों तक यह सीख देती रहेगी कि सच्ची मित्रता में अमीरी-गरीबी का कोई स्थान नहीं होता। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूनम पांडेय, सुरेश चंद्र कौशिक, निर्मला देवी, अनुपम कौशिक, प्रभा कौशिक, गोपाल कौशिक, राकेश कुमार, भावेश कौशिक, नीरज शर्मा, हरेंद्र उर्फ भूरा मास्टर और विष्णु कौशिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : सड़क दुर्घटना में पीआरडी का एक जवान घायल
April 13, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : सड़क दुर्घटना में पीआरडी का
April 13, 2026
पत्रकार हत्याकांड में एक और मुठभेड़, 25-25
April 13, 2026
मुरसान : बाइक सवार को टक्कर मारने
April 13, 2026
सासनी : निनामई में भागवत कथा का
April 13, 2026
सासनी : विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु
April 13, 2026
सासनी : एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में
April 13, 2026
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) नासिक में धर्मांतरण
April 13, 2026
Weather
Hathras
10:56 pm,
Apr 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























