
हाथरस 13 अप्रैल । कोतवाली हसायन क्षेत्र के सैवाजपुर निवासी कमल सिंह के आठ वर्षीय पुत्र नीतेश की तबियत अचानक बिगड़ गई। सोमवार की सुबह उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर चले गए। वहीं कोतवाली हसायन क्षेत्र के दरियापुर निवासी शैलेंद्र पुत्र राजपाल छत पर कुछ काम कर रहे थे। किसी तरह उनका संतुलन बिगड़ गया। इससे वह छत से गिर गए। शोर सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन सोमवार को उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उसे घर भेज दिया।

























