Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 13 अप्रैल । क्षेत्र में स्थित परिषदीय स्कूल के बच्चों ने शैक्षिक और धार्मिक भ्रमण किया। यह भ्रमण बच्चों के शैक्षिक संवर्धन और धार्मिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यालय स्टाफ के निजी प्रयासों से आयोजित किया गया था। भ्रमण के दौरान छात्रों को बलदेव दाऊजी महाराज मंदिर, वृंदावन के छटीकरा मोड़ स्थित चार धाम मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, रसखान नगरी रमन रेती और चिंता हरण महादेव मंदिर ले जाया गया। प्रत्येक मंदिर पर बच्चों को उसके इतिहास और धार्मिक संस्कृति के महत्व के बारे में बताया गया। शिक्षकों ने रसखान नगरी में रसखान की समाधि का भी भ्रमण कराया। बच्चों को बताया गया कि रसखान एक मुस्लिम संत होने के बावजूद कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन अपनी कविताओं में करते थे, जिसके कारण वे सभी धर्मों में पूजनीय थे। जिला मथुरा के रमन रेती स्थल के पास स्थित रसखान नगरी को शासन द्वारा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। इस भ्रमण के दौरान बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। विद्यालय स्टाफ से इंचार्ज प्रधान अध्यापक हेमंत कुमार, सहायक अध्यापक अमरीश अग्रवाल, शिवानी उपाध्याय, वर्षा राणा, कुसुम लता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीतू सिंह और मंजू लता, रसोइया प्रेमवती देवी तथा पंचायत सहायक वंदना चौधरी साथ रहे। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती पूनम चौधरी ने इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्सुकता बढ़ाते हैं और समय-समय पर ऐसे भ्रमण से उनकी शैक्षणिक संवर्धता में वृद्धि होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page