Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 13 अप्रैल । बिसावर क्षेत्र के गांव नगला शेखा निवासी सौरभ चौधरी की सोमवार सुबह राजस्थान के दौसा में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इससे परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, सौरभ चौधरी अपने नए कैंटर से सामान लेकर जयपुर की ओर जा रहे थे। दौसा के पास उनका वाहन एक अज्ञात वाहन से टकरा गया। यह हादसा इतना भीषण था कि सौरभ चौधरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सौरभ चौधरी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक प्रमुख के छोटे बेटे थे। उन्होंने हाल ही में अपनी आजीविका के लिए एक नया कैंटर खरीदा था और परिवहन का कार्य शुरू किया था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। परिवार के सदस्य दौसा के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सादाबाद कोतवाली पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। वे राजस्थान की दौसा पुलिस से संपर्क में हैं और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दुर्घटना के कारणों की जांच दौसा पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page