
हाथरस 13 अप्रैल । जनपद में जुआ और सट्टे की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुरसान गेट रोड स्थित एक पान की दुकान पर छापेमारी की। यहाँ हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे दो अभियुक्तों पंकज गुप्ता (निवासी विजय नगर) और शरीफ (निवासी लाला का नगला) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 1550 रुपये की नगदी और ताश की गड्डी बरामद की है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

























