Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 अप्रैल । वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित आर.पी. शर्मा के नेतृत्व में आज शिक्षक प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एक ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को सौंपे गए इस ज्ञापन के माध्यम से निजी स्कूलों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए बाजार में NCERT की पुस्तकों की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाया गया। जिलाध्यक्ष आर.पी. शर्मा ने स्पष्ट किया कि सभी निजी शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन शासन द्वारा जारी शासनादेशों का पूर्ण समर्थन करते हैं और शिक्षण कार्य को शासन की मंशा के अनुरूप ही संचालित करना चाहते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया कि नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद बाजार में NCERT की पुस्तकें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। पुस्तकों के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावक व विद्यालय संचालक असमंजस की स्थिति में हैं। महासभा ने मांग की है कि विद्यार्थियों और विद्यालयों के व्यापक हित को देखते हुए अतिशीघ्र बाजार में पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए और इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी किए जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से आर.पी. शर्मा के साथ विपिन कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार शर्मा, नंद किशोर आचार्य, महेश कुमार, परमानन्द सविता, संजय उपाध्याय, पुष्पेंद्र सेंगर, विनीत कुमार, शुभनेश यादव सहित अनेक विद्यालय संचालक व शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page