Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 दिसंबर । हाथरस मार्ग परसमाजवादी पार्टी का ब्लॉक सादाबाद का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करना और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना था। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सादाबाद और रामनारायण काके को हाथरस से प्रत्याशी घोषित किया है। सिकंदराराऊ सीट पर अभी फैसला होना बाकी है। अग्रवाल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा जिले की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया, जिसे उन्होंने जीत की कुंजी बताया। अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से चुनावी तैयारी में जुट जाना चाहिए। देवेंद्र अग्रवाल ने पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उस दौरान जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान होता था। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में जनप्रतिनिधियों की बात प्रशासनिक स्तर पर प्राथमिकता से नहीं सुनी जाती, जिससे उनकी स्थिति कमजोर हुई है।

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार को ‘निकम्मी’ बताते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में आम कार्यकर्ता और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। यादव ने दावा किया कि सपा सरकार के दौरान प्रशासन जनता के प्रति अधिक जवाबदेह था, जबकि अब स्थिति इसके विपरीत है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, चौधरी भजुद्दीन और पूर्व हाथरस प्रत्याशी रामनारायण काके का फूल-मालाओं से स्वागत किया। युवा व्यापारी दिनेश वार्ष्णेय डैनी और सारांश गर्ग ने पूर्व विधायक को चुनाव चिन्ह के रूप में साइकिल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसपी सिंह, रानू सिसोदिया, भगत सिंह प्रधान, गोलू प्रधान, जैनुद्दीन चौधरी, चौब सिंह पहलवान, सत्येंद्र यादव, साकेत राहुल और छोटू चौधरी सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page