Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 अप्रैल । जनपद के पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को एसओजी (SOG) और थाना सहपऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना में शामिल एक अन्य वांछित अभियुक्त वंश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक कुल 8 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 6 अप्रैल 2026 की रात्रि को वेदप्रकाश शर्मा की मकान हड़पने की नियत से निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसकी रिपोर्ट मृतक की बहन नीतू शर्मा ने दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में एसओजी, थाना पुलिस व एंटीथैफ्ट सहित 5 टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमें लगातार साक्ष्य संकलन और दबिश की कार्यवाही कर रही थीं। इसी क्रम में 12 अप्रैल को एसओजी प्रभारी धीरज गौतम और थाना प्रभारी सहपऊ मयंक चौधरी की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर वांछित अभियुक्त वंश सोनी पुत्र हरिओम वर्मा (निवासी श्याम कुंज कॉलोनी, हाथरस) को धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की है। पूर्व में इस मामले में 7 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page