Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 दिसंबर । वार्ष्णेय कुलप्रवर्तक, चन्द्रवंशी शिरोमणि श्री अक्रूर जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री वार्ष्णेय महिला मण्डल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के घंटाघर स्थित श्री गोविन्द भगवान मन्दिर में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मण्डल की समस्त सदस्याओं द्वारा श्री अक्रूर जी महाराज के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान वातावरण “जय अक्रूर” के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा। दीप प्रज्वलन के पश्चात श्री गोविन्द भगवान की विधिवत आरती उतारी गई। आरती के उपरांत भक्ति संगीत और भगवत कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने भजनों के माध्यम से भगवान की महिमा का गुणगान किया। अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अलका वार्ष्णेय, रेखा वार्ष्णेय, मालती वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय, वन्दना वार्ष्णेय, मीरा वार्ष्णेय, कमल वार्ष्णेय, रेशू वार्ष्णेय, तोशी वार्ष्णेय सहित समाज की अनेक महिलाएं और गरिमामयी हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page