Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 अप्रैल । पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए पचावरी रोड पर ट्यूबवेल के सामने जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ते ताश और 5380 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अमित कुमार अपनी टीम के साथ कानून-व्यवस्था और अपराध रोकथाम के लिए गश्त पर थे। विधिपुर बंबा की पटरी से होते हुए जब टीम पचावरी पुलिया पर पहुंची, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ट्यूबवेल के सामने सड़क किनारे ताश के पत्तों से रुपये की हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके की घेराबंदी कर दबिश दी और छह लोगों को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए सुभाष निवासी बिसावर, संदीप निवासी ख्यालीगढ़ी, सत्यप्रकाश निवासी गोला मोहल्ला बिसावर, अनूप निवासी ख्यालीगढ़ी, धर्मवीर निवासी बिसावर और यूनुस निवासी नगला छत्ती के पास से 52 पत्ते ताश, दो अधजली मोमबत्तियां, एक माचिस और अखबार का टुकड़ा और कुल 5380 रुपये नकद बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page