Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 अप्रैल । बागला कॉलेज में ‘मिशन शक्ति-5’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना हाथरस गेट और कॉलेज प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का निर्देशन मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी प्रोफेसर सुनन्दा महाजन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थाना हाथरस गेट के एस.एच.ओ. नितिन कसाना ने विद्यार्थियों को आधुनिक दौर के डिजिटल खतरों के प्रति सचेत किया। उन्होंने साइबर क्राइम, फिशिंग, बैंकिंग फ्रॉड और आर्थिक धोखाधड़ी जैसी समस्याओं पर विस्तार से जानकारी साझा की और डिजिटल मैपिंग के जरिए सुरक्षित रहने के व्यावहारिक उपाय बताए। वहीं, इंस्पेक्टर रिचा माथुर ने नारी सुरक्षा के कानूनी पहलुओं और आपातकालीन स्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रोफेसर सुनन्दा महाजन ने पधारे हुए सभी पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव जाग्रत होता है। इस अवसर पर प्रोफेसर के.एन. त्रिपाठी, डॉ. डी.के. दीक्षित, प्रोफेसर चंद्रशेखर रावल, धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर राजेश कुमार, डॉ. प्रेमकिशोर और बृजेश सिंह कुशवाहा सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page