Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अप्रैल । ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन ने एक सराहनीय पहल की है। संस्था की पदाधिकारियों ने ‘नेकी की दुकान’ पहुँचकर अभावग्रस्त बच्चों के लिए निःशुल्क पुस्तकों का दान किया। एसोसिएशन की पदाधिकारियों ने इस प्रयास को केवल किताबों का वितरण नहीं, बल्कि ज्ञान के आदान-प्रदान और जरूरतमंद बच्चों के सपनों को उड़ान देने का एक सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय ने कहा कि समाज में ऐसे कई प्रतिभावान छात्र हैं, जिनके पास हौसला तो है लेकिन संसाधनों की कमी बाधा बन जाती है। ऐसे में हमारी पुरानी पुस्तकें उनके भविष्य की नई राह खोल सकती हैं। इस अवसर पर महिला एसोसिएशन की टीम ने ‘नेकी की दुकान’ के संस्थापक एडवोकेट दीपक शर्मा एवं उनके सहयोगियों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डिंपल वार्ष्णेय, सचिव श्वेता वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, रेणु वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय, प्रियांशी वार्ष्णेय, चित्रा वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय और अंजू वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। संस्था की इस सकारात्मक पहल की नगर के प्रबुद्ध जनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page