
हाथरस 11 अप्रैल । अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन शाखा हाथरस के तत्वाधान में वार्ष्णेय कुलभूषण श्री अक्रूर महाराज की जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जामा मस्जिद चौराहा स्थित भारत कलर लैब पर आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ष्णेय समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपने पूर्वज को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले) और सजीव वार्ष्णेय द्वारा श्री अक्रूर महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात चंदन वार्ष्णेय और चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने विधि-विधान से दीप प्रज्ज्वलित किया। समारोह में अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने पधारे हुए सभी मुख्य अतिथियों का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। सामूहिक आरती के बाद अक्रूर जी महाराज को लड्डुओं का भोग लगाया गया और उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रमन गुप्ता और अनिल गुप्ता ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए अध्यक्ष व उनकी टीम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए युवाओं को इसी प्रकार ऊर्जा के साथ आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान दीपक रफी और हरिराम सांचा ने काव्य पाठ के माध्यम से अक्रूर जी की महिमा का गुणगान किया। इस भव्य आयोजन में वासुदेव वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, डॉ. इंद्र वार्ष्णेय, नरेंद्र वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय, प्रभात वार्ष्णेय, डॉ. कुणाल, राहुल गुप्ता, रवि वार्ष्णेय, निर्मल वार्ष्णेय, तान्या वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय सहित भारी संख्या में वार्ष्णेय बंधु उपस्थित रहे।


























