Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 10 अप्रैल । विकासखंड कार्यालय के एनआरएलएम समूह कार्यालय में शुक्रवार को ‘श्री राधा रानी प्रेरणा महिला संकुल संघ, छीतूपुर’ की ईसी-वन (EC-1) बैठक का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अनुज मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) से जुड़ी 28 ग्राम पंचायतों के ग्राम संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत बैंक सखी, समूह सखी, स्वास्थ्य सखी और कृषि सखी के कार्यों की गहन समीक्षा की गई और उनके मानदेय प्रपत्र स्वीकार किए गए।

बैठक में सीएलएफ अकाउंटेंट कमलेश देवी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण अंचल की महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड धारक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है। खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा ने जानकारी दी कि हसायन ब्लॉक क्षेत्र के 25,220 परिवारों और 3,608 महिलाओं को विभिन्न योजनाओं, समूह गठन और कैडरों की नियुक्तियों से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि आजीविका सखी, विद्युत सखी और बैंक सखी जैसे पदों के लिए पात्र महिलाओं के आवेदन ग्राम संगठनों के माध्यम से प्राप्त किए जाएं। सीएलएफ सचिव सीमा देवी ने खंड विकास अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया। इस अवसर पर कमलेश देवी, रिंकी देवी, कुंती देवी, शशि बाला, सीमा, ओमेश, हीरेश, रानी देवी, गायत्री, पूजा, बबली और पुष्पा देवी सहित भारी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page