Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 10 अप्रैल । भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनीष चौधरी को सौंपा। ज्ञापन में विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने और हाल ही में हुई ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई। संगठन ने ज्ञापन में जिलाधिकारी के 1 अप्रैल 2026 के आदेश का पूर्ण अनुपालन कराने पर जोर दिया, ताकि छात्र-छात्राओं को समय पर एनसीईआरटी की किताबें मिल सकें। भाकियू (भानु) ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर अभी भी किताबों की उपलब्धता पर्याप्त नहीं है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में हाल की ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से गेहूं, सरसों व सब्जी की फसलों को हुए भारी नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। किसान नेताओं ने मांग की कि राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गांव-गांव सर्वे कराकर नुकसान का सही आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। भाकियू (भानु) के प्रदेश महासचिव ठाकुर आरके सिंह सिसोदिया एडवोकेट ने कहा कि मौसम की मार से किसान पहले ही आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सर्वे और मुआवजा नहीं मिला तो किसानों की स्थिति और खराब हो जाएगी। सिसोदिया ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश महासचिव के प्रतिनिधि रविकांत सिसोदिया, प्रदेश संगठन मंत्री के प्रतिनिधि पिंटू राणा, मेघ सिंह, इरफान, इकबाल और देवी सिंह सहित कई किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page