Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में जुआ और सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रगतिपुरम कॉलोनी के गेट के पास, नगला भूरा रोड से सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अजय कुमार पुत्र राजवीर सिंह और लाल मोहम्मद पुत्र मुन्ने खां, निवासी रमनपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 480 रुपये की नकदी, सट्टा पर्चा और पेन बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की। इस संबंध में थाना हाथरस गेट पर मु0अ0सं0 152/2026 के अंतर्गत धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार का अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page