Hamara Hathras

Latest News

सासनी 10 अप्रैल । शासन द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत आज थाना सासनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मालखाने में वर्षों से जमा अवैध शराब का निस्तारण किया। माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस के आदेशानुसार आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 68 अभियोगों के माल का निस्तारण किया गया। इस प्रक्रिया के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी और हेड मोहर्रिर की उपस्थिति में मालखाने से करीब 441 लीटर अवैध देशी शराब निकलवाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,10,000/- रुपये आंकी गई है। नष्टीकरण की यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार अपनाई गई। पुलिस टीम द्वारा एक उचित स्थान पर गहरा गड्ढा खुदवाकर शराब की बोतलों और पाउच को नष्ट किया गया और बाद में उसे मिट्टी से दबा दिया गया। पुलिस के अनुसार, लंबित पड़े पुराने मुकदमों के निस्तारण और मालखानों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस बल और संबंधित राजस्व विभाग के कर्मी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page