Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अप्रैल । श्री ब्राह्मण महासभा ने जनपद की एक महिला उद्यमी पर समाज के युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है। स्मृति पाठक और प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि हर्ष शर्मा नामक युवक मोहता आयुर्वेदिक भवन प्राइवेट लिमिटिड फर्म में वर्ष 2016 से 2025 तक कार्यरत था। आरोप है कि वेतन के अतिरिक्त मार्केटिंग कमीशन के रूप में हर्ष का लगभग 4 से 5 लाख रुपया बकाया है। जब हर्ष ने अपने बकाया धन का तगादा किया, तो फर्म मालिकिन निवेदिता मोहता द्वारा टालमटोल की गई।

मामले ने तूल तब पकड़ा जब बीते दिन प्रार्थी हर्ष शर्मा अपने भाई ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा (योगा पंडित) और संजय शर्मा के साथ मोहता आयुर्वेद भवन की डायरेक्टर निवेदिता के प्रतिष्ठान पर बातचीत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, बाद में रात्रि को पता चला कि उक्त महिला ने इन सभी के खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करा दी है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि महिला ने आकाश नामक एक अन्य युवक को भी नामजद किया है, ताकि उसका भी बकाया हिसाब न करना पड़े। ब्राह्मण महासभा ने महिला के पूर्व के विवादों का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। महासभा ने घटना के समय की लगभग 20 मिनट की सीसीटीवी फुटेज निकलवाने की पुरजोर मांग की है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। इस दौरान प्रशांत शर्मा, राजेश शर्मा, विष्णु सारस्वत, शरद कुमार, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, स्मृति पाठक, कुलदीप शर्मा, शैलेंद्र, राकेश शर्मा, गोपाल दीक्षित, संजीव शर्मा, ललित शर्मा, हरिमोहन शर्मा, लवेश शर्मा, संजय शर्मा, रवि रंजन द्विवेदी व विशाल सारस्वत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page