Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अप्रैल । विद्युत विभाग के प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को होने वाली तकनीकी असुविधाओं के समाधान के लिए विभाग द्वारा विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। अक्सर देखा जाता है कि स्मार्ट मीटर बैलेंस समाप्त होने पर बिजली डिस्कनेक्ट हो जाती है, लेकिन पर्याप्त राशि का रिचार्ज (एडवांस पेमेंट) करने के बावजूद कई बार कनेक्शन स्वतः चालू नहीं होता। विभाग के अनुसार, यदि रिचार्ज करने के 2 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती है, तो उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए विभाग ने 24×7 कार्य करने वाले कस्टमर केयर नंबर 09084728802 सहित कुल 11 हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक किए हैं।

इन नंबरों पर संपर्क कर उपभोक्ता अपनी समस्या का शीघ्र समाधान पा सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता रिचार्ज के बाद थोड़ा धैर्य रखें, लेकिन यदि तकनीकी कारणों से री-कनेक्शन में देरी होती है, तो तत्काल हेल्पलाइन नंबरों 05623520911, 05623520914 या अन्य जारी किए गए नंबरों पर सूचित करें। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और तकनीकी बाधाओं के कारण होने वाली परेशानी को कम करना है।

स्मार्ट मीटर री-कनेक्शन हेल्पलाइन नंबर

  1. 24×7 कस्टमर केयर हेल्पलाइन– 09084728802
  2. कस्टमर केयर हेल्पलाइन नं.-1– 05623520911
  3. कस्टमर केयर हेल्पलाइन नं.-2 – 05623520914
  4. कस्टमर केयर हेल्पलाइन नं.-3 – 05623520912
  5. कस्टमर केयर हेल्पलाइन नं.-4– 05623520912
  6. कस्टमर केयर हेल्पलाइन नं.-5– 05623520903
  7. कस्टमर केयर हेल्पलाइन नं.-6 – 05623520901
  8. कस्टमर केयर हेल्पलाइन नं.-7 – 07849938535
  9. कस्टमर केयर हेल्पलाइन नं.-8 – 09910990719
  10. कस्टमर केयर हेल्पलाइन नं.-9 – 07017770537
  11. कस्टमर केयर हेल्पलाइन नं.-10 – 09457118971

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page