Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अप्रैल । जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अंतिम निर्वाचक नामावली की प्रतियां उपलब्ध कराईं और मतदाता सूची से संबंधित अद्यतन व्यवस्थाओं व तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाए जाने में सभी राजनैतिक दलों द्वारा दिए गए रचनात्मक सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए शुद्ध मतदाता सूची प्राथमिक आवश्यकता है। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रशासनिक कार्य प्रमुख सुनील वर्मा एडवोकेट, सपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाह, उपाध्यक्ष अजय सिकरवार, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय और जिला महासचिव श्रीकृष्ण एडवोकेट सहित उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं ई.डी.एम. उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page