सिकंदराराऊ 26 मार्च । शासन के निर्देशानुसार ‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को कोतवाली परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा और महिला डेस्क प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर कोतवाली परिसर से छात्राओं द्वारा एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर चल रही छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा से जुड़े नारे लगाकर आमजन को जागरूक किया। रैली के माध्यम से समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति चेतना जगाने और शासन द्वारा संचालित सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास पैदा करना है ताकि वे हर परिस्थिति में निडर होकर अपनी बात रख सकें। महिला डेस्क प्रभारी ने भी अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं तुरंत पुलिस का सहयोग लें। नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : प्राचीन दाऊजी मंदिर में सजा
March 26, 2026
हसायन : छह दिन बाद बहाल हुई
March 26, 2026
Εμπειρία καζίνο υψηλής ποιότητας, με άμεση πρόσβαση
March 26, 2026
हसायन : मौसम के बदलते मिजाज ने
March 26, 2026
हसायन : अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच गहराया
March 26, 2026
सिकंदराराऊ में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक,
March 26, 2026
सिकंदराराऊ में कोतवाली प्रभारी ने मिशन शक्ति
March 26, 2026
Weather
Hathras
10:22 pm,
Mar 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























