Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अप्रैल । हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। कलवारी गांव निवासी 25 वर्षीय गौरव गुरुवार दोपहर परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर शव की पहचान की। गौरव के पिता डोरी लाल ने बताया कि उनका बेटा बुधवार की शाम टहलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि गौरव का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है, जिसके बाद वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। डोरी लाल के अनुसार, गौरव ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। उन्होंने किसी से कोई रंजिश होने से इनकार किया है। गौरव मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page