Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 09 अप्रैल । क्षेत्र के नगला हीरा सिंह के पास एक ट्रैक्टर- बोरवेल मशीन पलटने से उसका चालक घायल हो गया। बिशुनदास गांव निवासी प्रमोद शर्मा नगला हीरा सिंह के पास से ट्रैक्टर- बोरवेल मशीन लेकर निकल रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। ट्रैक्टर के साथ-साथ बोरवेल मशीन भी पलट गई। हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर प्रमोद शर्मा के परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे गए और घायल प्रमोद शर्मा को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page