Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मार्च । जेसीआई हाथरस ग्रेटर के तत्वावधान में चामड गेट स्थित माँ चामुंडा मैया के पावन मंदिर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर माँ के दरबार को सुगंधित पुष्पों से बने आकर्षक ‘फूल बंगला’ और सुंदर पोशाक से सजाया गया, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर का वातावरण दिव्य और भक्तिमय हो उठा। माँ के इस मनमोहक स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से प्रसादी वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस पुनीत कार्य में जेसीआई हाथरस ग्रेटर के सभी पदाधिकारियों, बोर्ड मेंबर्स और सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था परिवार ने समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आस्था का संचार करने के लिए इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। पूरा मंदिर परिसर “जय माँ चामुंडा” के जयकारों से गुंजायमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page