Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ 26 मार्च । उत्तर प्रदेश के मौसम में बृहस्पतिवार से बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिलेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो सकती है। शुक्रवार 27 मार्च तक इस विक्षोभ का प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुँचने की संभावना है, जिससे पूरे प्रदेश के तापमान में एक बार फिर उतार-चढ़ाव दर्ज किया जाएगा।

29 मार्च को तीव्र होगा विक्षोभ, गिरेगा पारा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 मार्च को एक और अधिक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से पूरे उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे वर्तमान में बढ़ रहे तापमान में दोबारा बड़ी गिरावट आएगी। गौरतलब है कि बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई थी, जो कई स्थानों पर सामान्य से ऊपर पहुँच गया था। लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मार्च का आखिरी सप्ताह मिला-जुला रहेगा, जहां कहीं धूप तो कहीं बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page