Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 मार्च । तसीगां गांव में कुशवाहा समाज द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल कथा स्थल पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। देवेंद्र अग्रवाल ने कथा स्थल पर उपस्थित संत-महात्माओं का सम्मान किया और उन्हें दक्षिणा अर्पित कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी एकता को मजबूत बनाते हैं। इस शिव महापुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह आयोजन गांव के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जिसने श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल, रानू सिसोदिया, पूरन कुशवाह, डीके चौहान, कालू भाई, गौतम चौधरी और राहुल चौधरी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page