Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब एक किलोग्राम नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह राघव अपनी टीम के साथ संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नवीपुर बम्बा पटरी सड़क के पास घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 975 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज पुत्र रामजीलाल, निवासी खोडा हजारी (थाना कोतवाली नगर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मनोज एक पेशेवर अपराधी है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट (हथियार रखने) के तहत तीन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 145/2026 के अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत नया मुकदमा पंजीकृत किया है। बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर अभियुक्त को जेल भेजने की विधिक कार्यवाही की जा रही है। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह राघव एवं उनके साथ मौजूद हमराही बल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page