Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अप्रैल । जनपद के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली एवं एसआईएस कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में विशेष भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि कमांडेंट क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी नई दिल्ली के निर्देशानुसार जनपद के सभी विकास खंड कार्यालयों पर निर्धारित तिथियों में पंजीकरण एवं चयन प्रक्रिया संपन्न होगी।

ब्लॉकवार शिविरों का कार्यक्रम

जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार, भर्ती शिविरों का आयोजन निम्नलिखित तिथियों पर सुबह 10 बजे से किया जाएगा –

विकास खंड (Block) शिविर की तिथि
मुरसान 20 और 21 अप्रैल 2026
सहपऊ 22 और 23 अप्रैल 2026
हसायन 24 और 25 अप्रैल 2026
सासनी 27 और 28 अप्रैल 2026
सिकंदराराऊ 04 और 05 मई 2026
सादाबाद 06 और 07 मई 2026
हाथरस 08 और 09 मई 2026

प्रशिक्षण के बाद मिलेगी तैनाती

इन शिविरों के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद द्वारा पंजीकृत किया जाएगा। चयन के उपरांत निर्धारित प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा सुरक्षा कार्यों के लिए रोजगार प्रदान किया जाएगा।

ग्राम प्रधानों के माध्यम से होगा प्रचार-प्रसार

जिला सेवायोजन विभाग ने सभी खंड विकास अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामीण अभ्यर्थियों को इस शिविर की जानकारी देने हेतु ग्राम प्रधानों, व्हाट्सएप ग्रुपों और एडीओ (पंचायत) का सहयोग लें। शिविर को सफल बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने के लिए संस्था को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी मूल शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित ब्लॉक में नियत तिथि पर उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page