Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अप्रैल । जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड द्वारा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनसेवा के तहत एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के लोगों के लिए ब्लड प्रेशर (BP) एवं शुगर की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में डॉ संदीप गहलोत द्वारा बड़ी संख्या में आए लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित परामर्श दिया। इस अवसर पर डॉक्टर संदीप गहलोत ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्राथमिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। जायंट्स ग्रुप डायमंड की इस सामाजिक पहल को क्षेत्र में सराहनीय प्रयास के रूप में देखा गया। कार्यक्रम में प्रेसिडेंट प्रभा वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, अर्चना वार्ष्णेय, नीरू, रिशु वार्ष्णेय, अंजू वार्ष्णेय, और सीमा अग्रवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page