
हाथरस 08 अप्रैल । श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पं. डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। तृतीया तिथि 19 अप्रैल सुबह 10:29 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह तक रहेगी, जिससे पूजा और दान के लिए रविवार का दिन ही श्रेष्ठ है। यह एक ‘अबूझ मुहूर्त’ है, जिसमें किसी भी मांगलिक कार्य के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती। पंडित जी ने बताया कि इसी दिन भगवान परशुराम का प्राकट्य और गंगा अवतरण हुआ था। खरीदारी के लिए सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 और दोपहर 1:58 से 3:35 बजे तक विशेष शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दिन दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

























