Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अप्रैल । सोखना की इंद्रा गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित होने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों के लिए रसोई गैस का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन ने इन उपभोक्ताओं को नमन और श्याम गैस सर्विस पर स्थानांतरित तो कर दिया है, लेकिन विभागीय समन्वय की कमी के चलते मंगलवार को श्याम गैस एजेंसी पर भारी अफरा-तफरी देखने को मिली। घंटों लाइन में लगने के बाद सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच तीखी झड़प हुई। उपभोक्ताओं का कहना है कि सूचना के अभाव में उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। मामले में डीएसओ ध्रुवराज यादव का कहना है कि आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page