Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 24 मार्च । सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा स्थित सुनीता इंडेन गैस सर्विस के गोदाम पर रविवार दोपहर गैस उपभोक्ताओं और गैस वितरक के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह से ही गोदाम पर सिलेंडर लेने वालों की लंबी कतार लगी हुई थी। दोपहर के समय एक युवक ने लाइन तोड़कर कई गैस बुक वितरक के सामने रख दीं, जिसका कतार में खड़े अन्य युवकों ने कड़ा विरोध किया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में कुछ युवक गैस वितरक के साथ हाथापाई करते और एक युवक गोदाम की ओर पत्थर फेंकते हुए भी दिखाई दे रहा है। इस हिंसक झड़प के दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page