Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 24 मार्च । हाथरस के ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम लवगीत कोर को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने पिछले लगभग 30 माह से लंबित मानदेय और ईपीएफ भुगतान न होने के कारण काम करने में असमर्थता व्यक्त की है। रोजगार सेवकों ने बताया कि उन्होंने विभाग के निर्देशों के अनुसार जनपद के लक्ष्यों को पूरा करने में पूर्ण योगदान दिया है। इसमें विभागीय कार्यों के अतिरिक्त क्रॉप सर्वे जैसे अन्य कार्य भी शामिल हैं। विभागीय शिथिलता के कारण उन्हें लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है और ईपीएफ की देयता भी लंबित है। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि पिछले दीपावली और वर्तमान में भी मानदेय न मिलने से उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियां प्रभावित हुई हैं। गंभीर आर्थिक संकट के चलते वे अपने विभागीय दायित्वों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन नहीं बना पा रहे हैं। उनका कहना है कि मानदेय न मिलने के कारण ग्राम रोजगार सेवक आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने इस स्थिति को संविधान के अनुच्छेद 21 में वर्णित जीवन के अधिकार के पूर्णतः विपरीत बताया है। ज्ञापन देने वालों में चौधरी जगबीर, रविकांत शर्मा, अनिल, चंद्रमोहन, मेघ सिंह, अवनीश कुमार राहुल, सत्यप्रकाश, अंशुल, मुकेश सिंह सहित अन्य रोजगार सेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page