सादाबाद 08 अप्रैल । बसपा की एक महत्वपूर्ण बैठक सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की गई। इस दौरान 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर और बूथ स्तर पर चल रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ के मुख्य मंडल प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप और मंडल प्रभारी सुरेश गौतम मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष राज कपूर और वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भगवान सिंह कुशवाहा ने किया।बैठक की अध्यक्षता सादाबाद विधानसभा अध्यक्ष सोनू राना ने की। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सभी सेक्टर और बूथ का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। राना ने कहा कि पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवेश चौधरी, डॉ. रहीस अहमद अब्बासी, वीरी सिंह कर्दम, मोनू गौतम, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश भारती, विधानसभा प्रभारी निहाल सिंह, पन्नालाल बौद्ध, मोहन मालती स्वरूप, जेपी सागर और महासचिव मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, सेक्टर अध्यक्ष सुरेश चंद्र जटोई, तुलसीराम, रामेश्वर, मुकेश वर्मा, डॉ. लखन प्रताप सिंह, राजवीर सिंह बघेल और जितेंद्र बघेल समेत अन्य कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में संगठन विस्तार, बूथों की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस डायमंड ने किया
April 8, 2026
सासनी : भागवत कथा के दूसरे दिन
April 8, 2026
सासनी ब्लॉक सभागार में हुआ लखपति दीदी
April 8, 2026
एटा रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी दिल्ली-फर्रुखाबाद
April 8, 2026
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप
April 8, 2026
घर में घुसकर मारपीट के मामले में
April 8, 2026
बिना कागजात ई-रिक्शा चलाने वालों की अब
April 8, 2026
Weather
Hathras
10:01 pm,
Apr 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























