Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला के नगला में मंगलवार को बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया। बच्चों की बात को लेकर दो पक्षों के बड़े आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक मारपीट में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना के दौरान किसी स्थानीय नागरिक द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते हुए साफ देखे जा सकते हैं।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम भारी बल के साथ मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मौके से उपद्रव कर रहे चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, चारों आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग (धारा 151) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि आपसी विवाद में कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page