Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 मार्च । जनपद के युवाओं में अवैध हथियारों के साथ प्रदर्शन करने का जानलेवा शौक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में एक युवक की अवैध तमंचे और कार के अंदर कारतूसों के साथ करीब छह तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक एक ‘बदमाशी गीत’ (गैंगस्टर म्यूजिक) की धुन पर तमंचा लहराते हुए कार चलाता नजर आ रहा है, जबकि एक अन्य फोटो में वह खुलेआम फायरिंग करता भी दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी नितिन कसाना का कहना है कि प्रारंभिक दृष्टि में फोटो और वीडियो कुछ समय पुराने प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से हथियार का प्रदर्शन और फायरिंग करना कानूनन अपराध है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवक की पहचान और वीडियो के स्रोत की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page