Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/अलीगढ़ 08 अप्रैल । राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या पर लगातार दर्ज हो रहे मुकदमों के विरोध में अब किसान संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है। कई किसान संगठनों के संयुक्त मोर्चे ‘राष्ट्रीय सर्वशक्ति मोर्चा’ के दर्जनों पदाधिकारियों ने अलीगढ़ कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया और मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि 20 दिनों के भीतर पंकज धवरैय्या पर दर्ज सभी फर्जी एफआईआर (FIR) वापस नहीं ली गईं, तो देशभर के किसान और सवर्ण संगठन हाथरस एसपी कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन करेंगे। इस घेराव में तमाम किसान संगठनों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि शामिल रहे। किसान संगठनों के अध्यक्षों ने बताया कि पंकज धवरैय्या 7 फरवरी से सवर्णों के मुद्दों, UGC कानून, SC/ST एक्ट और गौ माता जैसे विषयों को लेकर अनशन पर थे और 7 मार्च से दिल्ली में हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने दो दिन पूर्व उन पर जमीन हड़पने और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है, जो पूरी तरह निराधार है। आरोप है कि उनके अधिकारों का दमन करने और अनशन खत्म करवाने के उद्देश्य से अब तक कुल पांच फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि केवल समाज की आवाज उठाना और प्रतीकात्मक विरोध करना अपराध नहीं है। प्रशासन द्वारा अपनी बात न मानने की एवज में सवर्ण नेता पर लगातार मुकदमे लादना कानून की शक्तियों का खुला दुरुपयोग है। उन्होंने इसे समाज के अधिकारों का अपमान बताते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page