सिकंदराराऊ (हसायन) 24 मार्च । कस्बा के मोहल्ला कोलियान खुर्द में सोमवार को ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में भव्य ‘ईद मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय समाजसेवी व एएमयू छात्र नेता जानिब हसन और समाजसेवी जाहिद अली फौजी के सौजन्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा मार्ग स्थित एक मैरिज होम में आयोजित इस कार्यक्रम में सांप्रदायिक सौहार्द की अनुपम छटा देखने को मिली। समारोह में न केवल कस्बे बल्कि हाथरस और अलीगढ़ के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूती प्रदान की।
आयोजकों द्वारा आयोजित विशाल भोज कार्यक्रम में देर रात तक उत्साह बना रहा, जिसमें करीब तीन हजार से अधिक आगंतुकों ने शिरकत की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, पूर्व चेयरमैन सेठ ओमप्रकाश यादव, सपा जिला महासचिव मनोज यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवती बुआ, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता और रजनी दिलेर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा सुमंत किशोर सिंह, वीरपाल सिंह यादव, डॉ. अशरफ अली, डॉ. ललित बघेल, जितेंद्र चौधरी (जिला पंचायत सदस्य इगलास) और विष्णु दत्त वार्ष्णेय जैसे प्रमुख चेहरों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जानिब हसन और जाहिद फौजी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

























