Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 24 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हसायन-बांण अब्दुलहईपुर मार्ग पर सोमवार शाम करीब 6 बजे एक ही बाइक पर सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम रसूलपुर निवासी आकाश (22) पुत्र प्रवेश कुमार, सैफ अली (24) पुत्र जाकिर अली और विष्णु (20) पुत्र बनवारी लाल एक ही बाइक पर सवार होकर हसायन कस्बे से सब्जी लेकर अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार नशे की हालत में थे और उनकी गति काफी तेज थी। जैसे ही वे बांण अब्दुलहईपुर मार्ग पर स्थित अशुआ बाबा मंदिर के समीप पहुँचे, अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों युवक सड़क के बीचों-बीच गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय खेतों में काम कर रहे मजदूरों और राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों को सड़क के किनारे किया और डायल 112 व 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी और एम्बुलेंस ने मौके पर पहुँचकर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हसायन पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव रसूलपुर में हड़कंप मच गया और घायलों के परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page