Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 मार्च । अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन हाथरस द्वारा वैश्य समाज के कर्मठ एवं प्रतिभाशाली युवा श्री विवेक महाजन को भारतीय जनता पार्टी का नगर अध्यक्ष एवं नगर पालिका हाथरस में मनोनीत सभासद बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस उपलक्ष्य में संगठन के पदाधिकारियों ने श्री महाजन के कार्यालय पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही मिष्ठान वितरण कर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल और युवा जिलाध्यक्ष मोहन वार्ष्णेय ने कहा कि विवेक महाजन की नियुक्ति से न केवल वैश्य समाज बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय, युवा जिला मंत्री विष्णु वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता एवं अमित भौतिका प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने श्री महाजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जनसेवा के कार्यों में अभूतपूर्व प्रगति होगी और भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page