सादाबाद 24 मार्च । बीते 17 मार्च को स्वास्थ्य समस्या के चलते कस्बे के प्रमुख समाजसेवी और श्री रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष निरंजन प्रसाद जैसवाल का आगरा में उपचार के दौरान निधन हो गया। बिजलीघर रोड स्थित मोक्ष धाम पर उसी दिन उन्हें उनके ज्येष्ठपुत्र गिरीश जैसवाल ने मुखाग्नि दी। निरंजन प्रसाद जैसवाल के जाने से समाज में शोक की लहर दौड़ गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी, देवेंद्र अग्रवाल, प्रताप चौधरी सहित तमाम राजनेता उनके मोहल्ला जायसवाल स्थित पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर चुके हैं। मंगलवार को विधायक गुड्डू चौधरी ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान उनके पुत्र अवनीश जैसवाल ने बताया कि वह श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष रहे। इसके अलावा कस्बे में श्री रासलीला महोत्सव की शुरुआत श्री जैसवाल ने ही कराई थी। वह आयोजन लगातार जारी है। वह सामाजिक, धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहते थे। इस दौरान विधायक गुड्डू चौधरी के साथ सुभाष चौधरी, रामसहाय नेता जी आदि भी मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
तार टूटकर गिरने से गेहूं की फसल
March 24, 2026
डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी के जीजाजी
March 24, 2026
सासनी में 80वें प्राचीन रथ मेला महोत्सव
March 24, 2026
बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप,
March 24, 2026
कार में तमंचा लहराते युवक का वीडियो
March 24, 2026
साढ़े आठ लाख की सोने की जंजीर
March 24, 2026
हसायन में गूँजे ‘माँ कात्यायनी’ के जयकारे,
March 24, 2026
Weather
Hathras
9:25 pm,
Mar 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























