Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 मार्च । कस्बे के हाथरस मार्ग स्थित कृष्णा नगर इलाके में चोरों ने बीती रात एक इलेक्ट्रिक टेंपो चोरी कर लिया। चोर टेंपो को लोहे की जंजीर और ताला तोड़कर ले गए। पास रखी एक पड़ोसी की बैटरी भी चोरी हो गई।जानकारी के अनुसार, कृष्णा नगर स्थित एक खाली प्लॉट में प्रवीण कुमार पुत्र लाल सिंह अपना इलेक्ट्रिक टेंपो प्रतिदिन खड़ा करते थे। टेंपो को सुरक्षा के लिए लोहे की जंजीर से बांधकर ताला लगाया जाता था। इसके बावजूद, अज्ञात चोर रात के अंधेरे में ताला तोड़कर टेंपो को चुरा ले गए। टेंपो के समीप रखी एक अन्य व्यक्ति की बैटरी भी चोर अपने साथ ले गए। सुबह जब आसपास के लोगों ने प्लॉट में टेंपो नहीं देखा, तब घटना का पता चला। तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित टेंपो स्वामी प्रवीण कुमार ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page