Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 मार्च । मोहल्ला चावण वाला निवासी खाटू श्याम बाबा के भक्त राजू पहलवान 11 दिवसीय पैदल यात्रा पूरी कर सकुशल वापस लौट आए हैं। उनकी वापसी पर बिजली घर मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर सादाबाद में श्रद्धालुओं और पुजारी द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने भी आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया। राजू पहलवान ने 14 मार्च को कस्बे से अपनी पैदल यात्रा शुरू की थी। उन्होंने राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के दर्शन किए। अपनी यात्रा पूर्ण करने के बाद वे सादाबाद लौटे और स्थानीय मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन कर अपनी यात्रा का समापन किया। मंदिर परिसर में उनके स्वागत के दौरान भक्तों ने जयकारे लगाए, जिससे वहां का माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद जब वे अपने घर पहुंचे, तो परिजनों ने विधि-विधान से आरती उतारकर उनका स्वागत किया। राजू पहलवान ने बताया कि खाटू श्याम बाबा के प्रति उनकी गहरी आस्था है। इसी आस्था के कारण उन्होंने पैदल यात्रा का संकल्प लिया था, जिसे उन्होंने 11 दिनों में पूरा किया। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा के दौरान उन्होंने पैदल चलने के साथ-साथ दौड़ लगाकर भी अपनी मंजिल तक पहुंचने का प्रयास किया और बाबा की कृपा से सकुशल लौट आए।स्थानीय लोगों ने राजू पहलवान के इस धार्मिक संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राएं आस्था और विश्वास का प्रतीक होती हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं। राजू पहलवान की वापसी पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया और लोगों ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page