
हाथरस 24 मार्च । विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम जिलाधिकारी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पीएम दीक्षित की अध्यक्षता तथा सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर के मुख्य अतिथि तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सन 2016 से लगातार क्षय रोगियों को पोषाहार वितरित करने के लिए स्वापो के प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि स्वापो के प्रयासों से ही पूरे देश में पहले ₹500 तथा उसके उपरांत ₹1000 प्रति माह 6 माह तक टीबी मरीजों को पोषाहार के लिए उनके खाते में सीधे प्रदान किये जाते हैं। इसके लिए मंचासीन अतिथियों ने स्वापो के पदाधिकारी तथा समस्त संगठन की भूरी भूरी प्रशंसा की। साथ ही संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन , जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल तथा लखन मित्तल का दुपट्टा पहना कर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।


























