Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 मार्च । शासन के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में त्यौहार नवरात्रि के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व और निर्देशन में लगातार चलाया जा रहा है। हाथरस शहर में मधुगढ़ी स्थित चौधरी जनरल स्टोर से कुट्टू का आटा और कौशिक प्रोविजन स्टोर अलीगढ़ रोड से बंधन ब्रांड सेंधा नमक के नमूने जांच हेतु लिए गए l तहसील सादाबाद में राघव प्रोविजन स्टोर से चाय पत्ती गुड टाइम परफेक्ट ब्रांड, कुरसंडा स्थित चौधरी मिष्ठान भंडार से खोया, गोपुरा स्थित किरन डेरी से पनीर और मई स्थित जय शिव मिष्ठान भंडार से पनीर के सर्वे नमूने जांच हेतु लिए गए l सासनी गेट स्थित अग्रवाल प्रोविजन स्टोर, गोविंद किराना स्टोर, पथरिया ट्रेडर्स, प्रशांत ट्रेडर्स राहुल प्रोविजन एंड जनरल स्टोर को चेक किया गया l निरीक्षण में प्रतिष्ठान में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई l अग्रवाल प्रोविजन स्टोर से व्रत में प्रयोग होने वाले समा चावल का नमूना जांच हेतु लिया गया l अग्रिम कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जाएगी l टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार और ओमकार कुशवाहा उपस्थित रहे l निरीक्षण एवं छापामार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page