Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 अप्रैल । जनपद हाथरस के करीब 1.42 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि अब उनके घरों और प्रतिष्ठानों में प्रीपेड मीटर लगाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, उपभोक्ताओं के कड़े विरोध को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब जनपद में शेष बचे उपभोक्ताओं के यहाँ सीधे स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिन्हें अनिवार्य रूप से प्रीपेड मोड में परिवर्तित नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि हाथरस में कुल लगभग 2.77 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 1.35 लाख उपभोक्ताओं के यहाँ पहले ही स्मार्ट मीटर लगाकर उन्हें प्रीपेड व्यवस्था से जोड़ा जा चुका है। विभागीय जानकारी के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के यहाँ पहले से प्रीपेड मीटर लग चुके हैं, उनकी व्यवस्था में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन, अब नई व्यवस्था के तहत शेष बचे 1.42 लाख उपभोक्ताओं के पुराने मीटर हटाकर अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इस बदलाव से न केवल उपभोक्ताओं को अग्रिम भुगतान की बाध्यता से मुक्ति मिलेगी, बल्कि बिजली आपूर्ति और बिलिंग व्यवस्था में भी अधिक पारदर्शिता और सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page