Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 मार्च । विद्युत वितरण मंडल हाथरस के अधीक्षण अभियंता ने जनपद के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं, विशेषकर जिनके यहाँ स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं, उनके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में बकाया बिल या नेगेटिव बैलेंस (Negative Balance) चल रहा है और उन्होंने अभी तक भुगतान नहीं किया है, उनके बिजली कनेक्शन अब ऑटोमेटिक (स्वतः) कटना प्रारंभ हो गए हैं। अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपना बिल जमा कर दें, अन्यथा सिस्टम द्वारा कनेक्शन स्वतः ही काट दिया जाएगा।

उपभोक्ता अपने बैलेंस की जानकारी और भुगतान के लिए यूपीपीसीएल (UPPCL) की आधिकारिक वेबसाइट, यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप या ऊर्जावान ऐप का उपयोग कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नेगेटिव बैलेंस से अधिक का एडवांस रिचार्ज करने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बहाल हो जाएगी। यदि पॉजिटिव बैलेंस होने के बावजूद बिजली नहीं जुड़ती है, तो उपभोक्ता विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग का लक्ष्य है कि डिजिटल माध्यमों के प्रयोग से उपभोक्ता शीघ्र भुगतान कर अपनी सेवाओं को निर्बाध रूप से चालू रख सकें।

इन नंबरों पर करें संपर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page