Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 मार्च । महिला ने भावावेश में पति के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज, अब कार्रवाई न करने की पुलिस अधीक्षक से की मांग। हाथरस जनपद से एक अहम मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने स्वयं अपने द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को समाप्त किए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। आपको बता दें कि हाथरस कोतवाली क्षेत्र से संबंधित एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है, जिसमें वादिनी श्रीमती शालिनी सिंह ने बताया कि उनके द्वारा दिनांक 21 मार्च 2026 को अपने पति मोना ठाकुर व डॉ पारुल शर्मा के खिलाफ धारा 109(1), 351(2) बीएनएस के तहत जो मुकदमा दर्ज कराया गया था, वह उस समय गुस्से और मानसिक तनाव की स्थिति में दर्ज कराया गया था। प्रार्थना पत्र में महिला ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि उनके पति के खिलाफ लगाए गए आरोप वास्तविकता पर आधारित नहीं थे, बल्कि कुछ विरोधियों के बहकावे में आकर उन्होंने यह कदम उठाया था। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के संबंध में कोई चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हुआ था और न ही उनके पति द्वारा किसी प्रकार की मारपीट की पुष्टि हुई थी। महिला का कहना है कि उनके पति एक जिम्मेदार नागरिक हैं और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि विरोधियों की साजिश के चलते परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी, जिसे अब वह समझ चुकी हैं। इसी के चलते महिला ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि उक्त मुकदमे को बिना किसी विवेचना के इसी स्तर पर समाप्त कर दिया जाए, ताकि उनके परिवार और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। अब इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन के निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page